पटना : बिहार में 9वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को पैसा देगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार 9वीं तक के छात्रों को पोशाक, छात्रवृति, साइकिल के लिए पैसा देगी। वहीं, छात्राओं के लिए अलग से नैपकीन के लिए राशि दी जाएगी। 

खबर के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोरोना महामारी के कारण नियमित  क्लास का संचालन नहीं हो सका हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने 75 प्रतिशत उपस्थिति के नियम को शिथिल करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं।

बता दें की  9वीं तक के छात्र-छात्राओं को पोशाक, छात्रवृति, साइकिल का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। सभी योजनाओं की राशि एक साथ जोड़ कर छात्रों के खाते में भेजी जाएगी। बहुत जल्द पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

मिली जानकारी के अनुसार कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को पोशाक, छात्रवृत्ति और किताब के लिए राशि दी जाएगी। वहीं कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को पोशाक, छात्रवृत्ति के लिए पैसा दिया जायेगा। जबकि कक्षा नौ के छात्रों को पोशाक, छात्रवृति, साइकिल की राशि दी जाएगी। लड़कियों को अलग से नैपकीन के लिए पैसा दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment