दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, पटना, समेत देशभर के आंगनबाड़ी कर्मियों की सैलरी, जानिए

न्यूज डेस्क: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अपने राज्य में आगनबाड़ी कर्मियों की सैलरी में इजाफा कर दिया हैं। जिसके बाद से देशभर में इस बात की चर्चा होने लगी हैं की अन्य राज्यों में काम करने वाले आंगनबाड़ी कर्मियों की कितनी सैलरी मिलती हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी सरकार ने दावा किया है कि दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक मानदेय दिया जा रहा हैं। जबकि भाजपा शासित राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय सबसे कम हैं।

दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, पटना, समेत देशभर के आंगनबाड़ी कर्मियों की सैलरी, जानिए?

दिल्ली सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12720 रुपये, जबकि सहायक को 6810 रुपये प्रतिमाह की सैलरी दे रही है। 

दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 7800 से 8000 तक सैलरी दी जा रही हैं। 

दिल्ली सरकार के आम आदमी पार्टी के मुताबिक बिहार की गठबंधन वाली भाजपा सरकार महज 7000 रुपये मानदेय दे रही हैं। 

दिल्ली सरकार ने कहा है की कांग्रेस शासित पंजाब में 9500 और महाराष्ट्र में 8666 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment