खबर के अनुसार झारखंड के 12 लाभकारी मार्गों का चयन कर निगम ने मुख्यालय को सरकारी बस चलाने का प्रस्ताव भेजा है। बसों के परिचालन के लिए पीपीपी मोड में रिक्ति भी निकाली जा रही है। साथ ही साथ इसकी तैयारी भी की जा रही हैं।
बता दें की अभी वर्तमान समय में पथ परिवहन निगम की एक भी बस भागलपुर से झारखंड के लिए नहीं खुलती है। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्षों पहले भागलपुर-झारखंड के बीच बसों का परिचालन होता था, लेकिन फिर बंद कर दिया गया।
सरकरी बसों का परिचालन शुरू होने से भागलपुर और इसके आस-पास रहने वाले लोगों को देवघर, रांची, बोकारो, धनबाद जानें में सहूलियत होगी। साथ ही साथ प्राइवेट बसों की मनमानी भी खत्म होगी और लोगों को इससे फायदा होगा।
इस रूट पर सरकारी बस चलाने की तैयारी।
भागलपुर से देवघर, रांची, बोकारो, धनबाद आदि जगहों के लिए बस चलाने की पहल की जा रही हैं।
जमुई से भी बोकारो और धनबाद के लिए सरकारी बसे चलाने की तैयारी की जा रही हैं।
मुंगेर से बिहारीगंज, रक्सौल, दरभंगा, जयनगर, मधुबनी आदि जगहों के लिए बसों का परिचालन शुरू करने की तैयारी हैं।
0 comments:
Post a Comment