रांची : झारखंड में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी सरकार

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड की सरकार राज्य में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की तैयारी कर रही हैं। बहुत जल्द यहां के कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता हैं।

खबर के अनुसार राज्य में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीएमओ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आपकी मांगों को लेकर गंभीर है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने को लेकर इसपर सरकार की नजर है। इसलिए बेवजह कर्मचारी हड़ताल या धरना पर न बैठें। मुख्यमंत्री के इन बातों से ऐसा लग रहा हैं की झारखंड के कर्मियों को बहुत जल्द इसका लाभ मिलेगा। 

आपको बता दें की चुनावी घोषणा पत्र में भी वर्तमान सरकार ने झारखंड प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की है। वहीं राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के बाद देशभर के अलग-अलग राज्यों में इसकी मांग शुरू हो गई हैं।

0 comments:

Post a Comment