रांची : झारखंड में एएनएम, स्टाफ नर्स कर्मियों का बढ़ा मानदेय

न्यूज डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, समिति के अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने मानदेय में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया हैं। अप्रैल 2021 से इन कर्मियों के मानदेय में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा। 

बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आरओपी 2021-22 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को पांच प्रतिशत मानदेय वृद्धि का भुकतान किया जायेगा। केंद्र सरकार ने पहले ही इसकी स्वीकृति दे दी थी।

मिली जानकरी के अनुसार झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कम से कम एक वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों में 5000 एएनएम कर्मी हैं। वहीं स्टाफ नर्स, पारामेडिकल कर्मचारी और 1700 पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) के कर्मी शामिल हैं। इन कर्मियों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment