खबर के अनुसार नीतीश सरकार के कैबिनेट द्वारा अभी तक कुल 15 नये मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की स्थापना की स्वीकृति दी गई हैं। इसमें कई मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से किया जा रहा हैं। जबकि कुछ को अभी प्रस्तवित किया गया हैं।
बता दें की सहरसा के बाद राज्य का 15 वां प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज गोपालगंज हैं। इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई हैं। राज्य के इन सभी नए 15 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के 150 सीटों पर दाखिले को लेकर भी विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।
वहीं बिहार के इन 15 नए मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ इलाज की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए इन नए मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी के अलावा न्यूनतम 500 बेड उपलब्ध होंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
इन 15 जिलों में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज :
बक्सर, आरा, महुआ(वैशाली), समस्तीपुर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, छपरा, मोतिहारी, मुंगेर, सुपौल, जमुई, सीवान, बेगूसराय, सहरसा, गोपालगंज।

0 comments:
Post a Comment