लुधियाना : अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल

लुधियाना : रेलवे ने अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन को कैंसिल कर दिया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार रेलवे ने अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के अलावे अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को भी कैंसिल किया हैं। वहीं रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किये गए हैं। रेलवे ने इसको लेकर यात्रियों को जानकारी दे दी हैं। 

बता दें की  प्री नॉन इंटरलाकिंग काम के कारण रेलवे के द्वारा इन ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया हैं। इसलिए अगर आप कही यात्रा करने वाले हैं तो आप यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल?

ट्रेन नंबर 15211:  दरभंगा- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से 6 से 11 सितम्बर तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 15212 : अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से 6 से 12 सितम्बर तक कैंसिल रहेगी। 

ट्रेन नंबर 14673 : जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 6, 7, 9 एवं 11 सितम्बर को जयनगर से कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबरर 14674 : अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन 7, 8 एवं 10 सितम्बर को अमृतसर से कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 14649 : जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 8, 10 एवं 12 सितम्बर, 2023 को जयनगर से कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 15532 : अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 11 सितम्बर, 2023 को अमृतसर से कैंसिल रहेगी।

0 comments:

Post a Comment