खबर के अनुसार आठ से दस सितंबर तक राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी, जिससे कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं तो वहीं कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना हैं।
बता दें की आठ सितंबर को पटना-बक्सर समेत दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि नौ सितंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में अनेक जगहों पर बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून की सक्रियता बढ़ने से अगले दो दिनों तक सभी जिलों में बारिश की छिटपुट गतिविधियां दिख सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधान रहें।

0 comments:
Post a Comment