बिहार के बक्सर और भोजपुर में 15 नवंबर से धान की खरीद

न्यूज डेस्क: बिहार में धान की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर और भोजपुर में 15 नवंबर से धान की खरीद की जाएगी। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार 15 नवंबर से 15 फरवरी तक बक्सर और भोजपुर के साथ साथ कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित अन्य जिलों में भी धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए सरकार के द्वारा धान का रेट तय कर दिया गया हैं। 

बता दें की बिहार सरकार के द्वारा सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2183 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया हैं। जबकि ग्रेड-ए धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया हैं। किसान इस रेट से अपना धान बेच सकते हैं।

धान बेचने के लिए आवेदन : राज्य के किसान धान की फसल को बेचने के लिए किसान सीएसपी केंद्र, वसुधा केंद्र, या फिर कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें और फिर पैक्स के माध्यम से अपना धान बेच सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment