खबर के अनुसार मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है। आज यानि की 25 नवंबर 2023 को अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट और कच्छ के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं।
वहीं अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, वडोदरा, सूरत, नवसारी, डांग, वलसाड और दमन और दादरा नगर हवेली में हल्की में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। जिससे गुजरात के इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी।
बता दें की 26 नवंबर को आनंद, अहमदाबाद, अमरेली, दाहोद, खेड़ा, पंचमहल, जूनागढ़, भावनगर, बोटाद, गिर सोमनाथ, सुरेंद्रनगर, राजकोट और दीव में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ कुछ इलाकों में आंधी आने की संभावना है।
वहीं 27 नवंबर को गुजरात के नवसारी, सूरत, तापी, डांग, वलसाड और दमन, दादरा नगर हवेली में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थान पर तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगा।

0 comments:
Post a Comment