खबर के अनुसार इस बस स्टैंड का निर्माण बिहटा अंचल के शेरपुर कन्हौली के बीच पटना रिंग रोड के बगल में किया जायेगा। इसके लिए कन्हौली में 13 एकड़, जबकि परखोद्दीपुर पैनाठी गांव में 37 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा हैं।
बता दें की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। यह स्टैंड आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इस बस स्टैंड पर गेस्ट हाउस, कैंटीन, पार्क, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट समेत अन्य कई चीजों की व्यवस्था होगा।
इन जिलों को फायदा : पटना में नया बस स्टैंड बनने से आरा, बक्सर, औरंगाबाद, सासाराम, अरवल, भभुआ, भोजपुर, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण सहित 20 जिले को फायदा होगा। इस बस स्टैंड से इन जिलों के लिए बसें चलेगी।

0 comments:
Post a Comment