लुधियाना में मिले डेंगू के 24 नए मरीज, दो की मौत

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर लुधियाना में डेंगू के 24 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि दो मरीज की मौत भी डेंगू की चपेट में आने से हो गई हैं।

खबर के अनुसार लुधियाना जिले में डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत हुई हैं, जिसमे एक युवक 23 साल का था, जो चंद्रनगर का रहने वाला था। वहीं एक व्यक्ति 74 के थें, जो दुर्गापुरी हैबोवाल के रहने वाले थे। डेंगू ने इनके जीवन का अंत कर दिया हैं।

बता दें की लुधियाना जिले में अबतक डेंगू के 766 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिसमे अब तक 13 संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है। इसतरह से डेंगू का संक्रमण लोगों के लिए जानलेवा भी होता जा रहा हैं। वहीं अभी 141 मरीज का इलाज चल रहा हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को लुधियाना में डेंगू के 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 17 डेंगू मरीज लुधियाना के शहरी इलाकों से तालुक रखते हैं। जबकि 7 मरीज लुधियाना के ग्रामीण इलाकों से संबंधित हैं। इसतरह से डेंगू शहर से लेकर गांव तक फैल रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment