खबर के अनुसार भोजपुर जिले में पहले से 34 बालू घाटों की पर्यावरणीय स्वीकृति मिली हुई थी। बीते दिनों 27 बालू घाटों की मंजूरी मिली हैं। जल्द ही इन घाटों पर बालू खनन को लेकर टेंडर निकाला जायेगा और फिर इन घाटों का बालू खनन किया जायेगा।
बता दें की जिले में 27 नए बालू घाटों के खुलने से एक तरफ जहां बालू का तेजी से कारोबार बढ़ेगा। वहीं इस काम से जुड़े लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही साथ इससे विभाग का खजाना भरेगा और भोजपुर जिले में बालू की कमी नहीं होगी।
मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले में जिन 27 बालू घाटों की मंजूरी मिली हैं उन सभी घाटों की नीलामी प्रक्रिया अगले माह शुरू कर दी जाएगी। वहीं जल्द से जल्द बालू खनन भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिससे बालू की कीमतों में भी कमी आएगी।

0 comments:
Post a Comment