खबर के अनुसार पंजाब सरकार चार चरणों में इस योजना को लागू कर सकती हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में यह योजना राज्य की विधवा महिलाएं एवं तलाकशुदा महिलाओं के लिए लागू की जाएगी।
बता दें की इसके बाद राज्य की अन्य महिलाओं के लिए इस योजना को लागू किया जायेगा। पहले चरण में इस योजना का लाभ 1.50 लाख महिलाओं को मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे इस स्किम को बढ़ाया जायेगा। करीब 80 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दें की तैयारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इस योजना को पूरी तरह से लागू करने पर सरकार को 900 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसको लेकर सरकार के द्वारा आकलन किया जा रहा हैं। बहुत जल्द पंजाब की सरकार महिलाओं को तोहफा दे सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment