बक्सर : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी

बक्सर : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी हैं। आप आयोग की वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं एक ही शिफ्ट दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जल्द ही आयोग के द्वारा वेबसाइट पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा।

बता दें की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के तहत 1 लाख 22 हजार टीचरों की भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें। 

ऐसे देखें एग्जाम की तिथियां : आप सीधे https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2023-11-23-05.pdf  आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर पीडीएफ फॉर्म में एग्जाम की शेड्यूल को डाउनलोड कर आप एग्जाम की तिथियां जान सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment