खबर के अनुसार गुजरात में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। इसके लिए अब आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बता दें की गुजरात में कार्डधारक किसी भी सरकारी अथवा सूचीबद्ध निजी अस्पताल से प्रति वर्ष दस लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा ले सकते हैं। इससे पहले गुजरात में लोगों को पांच तक फ्री इलाज की सुविधा मिलती थी। लेकिन इसे बढ़ाकर दस लाख कर दिया गया हैं।
अहमदाबाद में अब खुद से बनाएं आयुष्मान कार्ड?
1 .आपको वेबसाइट http://beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा।
2 .वेब पेज के दाहिनी ओर बाक्स में बेनिफिशियरी विकल्प पर क्लिक करें।
3 .उसमें अपना मोबाइल नंबर अंकित कर ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
4 .अब लाग-इन होने के बाद राज्य, योजना का नाम (PM-JAY) व जिला चुने और आवेदन को पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment