नोडल एजेंसी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार देश और पड़ोसी देशों में आए कुल 231 भूकंपों में से 221 भूकंप भारत में दर्ज किए गए हैं। वहीं सितंबर महीने की तुलना में अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
वहीं अगर बात गुजरात की करें तो गुजरात में अक्टूबर में खावड़ा और रापर में भूकंप के दो झटके महसूस हुए थें। लेकिन नवंबर में अब तक पांच भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। यानि की पिछले महीने के मुकाबले इस महीने में धरती के अंदर की हलचल बढ़ गई हैं।
पिछले कुछ महीने में भारत में अधिकांश भूकंप के झटके हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला और उत्तरी भारतीय राज्यों में दर्ज किये गए हैं। इसमें 27 फीसदी ठंडे भूकंप यानी 63 भूकंप 3.0 तीव्रता से कम थे। जबकि 14 भूकंप 5.0 से अधिक तीव्रता के थे।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment