बक्सर : दिसंबर और जनवरी में हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोग अगर बैंक में आपको कोई काम हैं तो आप जल्द से जल्द अपने काम को निपटा लें। क्यों की दिसंबर और जनवरी महीने में कई दिन बैंक कर्मी हड़ताल पर जानें वाले हैं। इससे बैंकों का काम कार्य प्रभावित हो सकता हैं।

खबर के अनुसार ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटाचलम के निर्देश पर बैंक कर्मियों ने चरणबद्ध तरीकों से हड़ताल पर जानें का फैसला किया हैं। बैंक के कर्मचारी दिसंबर के साथ साथ जनवरी महीने में भी हड़ताल पर होंगे। 

दिसंबर और जनवरी में हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी?

4 दिसंबर 2023 को भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं पंजाब एवं सिंध बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। 

5 दिसंबर 2023 को बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।

6 दिसंबर 2023 को केनरा बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।

7 दिसंबर 2023 को इंडियन बैंक व यूको बैंक के कर्मी  सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।

8 दिसंबर 2023 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के कर्मी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।

11 दिसंबर 2023 को सभी निजी बैंक के कर्मी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।

2 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक देश के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय स्तर पर बैंक कर्मी चरणबद्ध तरीके से हड़ताल करेंगे।

19 व 20 जनवरी 2024 को सभी बैंकों के कर्मी दो दिनी हड़ताल पर रहेंगे। 

0 comments:

Post a Comment