Buxar News : अब पढ़ाई में कमजोर बच्चों को गोद लेंगे शिक्षक

Buxar News : बिहार में पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा कई बड़े कदम उठाये जा रहे हैं। इसी बीच ये खबर आ रही है की अब पढ़ाई में कमजोर बच्चों को शिक्षक के द्वारा गोद लिया जायेगा। 

खबर के अनुसार शिक्षा विभाग राज्य के सभी जिलों में दक्ष मिशन की शुरुआत की हैं। इस मिशन के तहत पढ़ाई में कमजोर बच्चों को चिन्हित किया जायेगा। साथ ही साथ इन बच्चों को कोई ना कोई शिक्षक गोद लेंगे और इन्हे अलग से पढ़ाई कराएंगे। 

बता दें की बिहार के सरकारी स्कूलों में कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हे कक्षा अनुरूप ज्ञान नहीं है। कई बच्चे ठीक से हिंदी और अंग्रेजी पढ़ नहीं पाते हैं तो वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्हे मामूली की गणित का भी ज्ञान नहीं हैं। अब इन बच्चों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया हैं। 

विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दक्ष मिशन के तहत सभी जिलों के हर विद्यालय से कमजोर बच्चों को चिह्नित किया जाएगा और इनके लिए शिक्षक द्वारा गोद लिया जायेगा। हर शिक्षक को पांच-पांच कमजोर बच्चों दिए जाएंगे जो इन बच्चों को पढ़ाएंगे।

0 comments:

Post a Comment