वडोदरा जिले में नए नगर पालिका के गठन की मंजूरी

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार ने वडोदरा जिले के वाघोड़ा को नई नगर पालिका बनाने की अनुमति दे दी हैं। बहुत जल्द नई वाघोडिया नगर पालिका का गठन किया जायेगा।

खबर के अनुसार वडोदरा जिले की वाघोडिया, मदोधर और टिम्बी ग्राम पंचायतों को मिलाकर नई वाघोडिया नगर पालिका का गठन होगा। इन इलाकों को बड़े स्तर पर विकसित किया जायेगा और कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें की इन ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में बड़े उद्योग, जीआईडीसी और शैक्षणिक संस्थान भी स्थित हैं। अब इसे नई वाघोडिया नगर पालिका के तहत विकसित किया जायेगा। साथ ही ग्राम पंचायतों और बाहरी क्षेत्रों को नगर पालिकाओं में विलय होगा। 

दरअसल इन ग्राम पंचायतों को नगर पालिका बनाने के लिए वडोदरा जिला कलेक्टर और वडोदरा नगर निगम आयुक्त ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपा था। जिसपर सरकार की ओर से वाघोडिया को नई नगर पालिका बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment