दिल्ली, अहमदाबाद के बाद मुंबई से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: अयोध्या जाने वाले राम भक्तों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, अहमदाबाद के बाद मुंबई से अयोध्या के लिए अब सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इंडिगो एयरलाइन्स ने दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी हैं। वहीं अब इंडिगो एयरलाइन्स ने मुंबई से अयोध्या के लिए भी डाइरेक्ट फ्लाइट की घोषणा की हैं। जिससे राम भक्तो में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। 

बता दें की इंडिगो एयरलाइन ने जानकारी देते हुए बताया कि है की 6 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और 11 जनवरी से अहमदाबाद से अयोध्या तक कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होगा। वहीं, मुंबई से अयोध्या के बीच 15 जनवरी से सीधी फ्लाइट संचालित होगी। 

फ्लाइट का टाइमटेबल : मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और दोपहर 14.45 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ये फ्लाइट अयोध्या से दोपहर 3.15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.40 बजे मुंबई को पहुंचेगी। 

टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट : https://www.goindigo.in/

0 comments:

Post a Comment