खबर के अनुसार बिहार पर्यटन नीति 2023 के तहत पर्यटन स्थलों पर होटल-रेस्टोरेंट के साथ साथ, रिवर क्रूज़ संचालन, थीम पार्क, मनोरंजन क्षेत्र समेत अन्य कई चीजों के निर्माण करने पर आपको सरकार के द्वारा सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा।
बता दें की पर्यटन नीति के तहत निवेशकों को 10 करोड़ तक निवेश करने पर 30 फीसदी या अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि 50 करोड़ तक के निवेश करने पर 25 फीसदी या अधिकतम 10 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी।
इसके अलावे सरकार के द्वारा भूमि स्थानांतरण शुल्क, स्टांप शुल्क, पंजीयन शुल्क और विद्युत शुल्क का 100 % रिम्बर्समेंट भी दिया जायेगा। इन सभी चीजों का लाभ उठाते हुए बिहार के पर्यटन स्थानों पर होटल-रेस्टोरेंट समेत अन्य कई चीजे लगा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment