वडोदरा में 19 जनवरी तक चलेगा कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा में कुष्ट रोगियों को खोजने के लिए 19 जनवरी तक कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार वडोदरा शहर और जिले में एक से 19 जनवरी तक कुष्ठ रोगियों को खोजने का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कुष्ट रोगियों को चिन्हित करते हुए उनका इलाज कराया जायेगा। साथ ही साथ उन्हें कई तरह के निदेश दिए जायेगे। 

बता दें की इस बीमारी से पीड़ित लोगों को आमतौर पर सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी होती हैं। वहीं, इस रोग में कोई दर्द नहीं होता, इसलिए कई मरीज़ इस रोग से अनजान होते हैं और इसका इलाज नहीं कराते हैं। 

दरअसल वडोदरा जिले में पिछले 5 साल में 1200 से ज्यादा नए मरीज दर्ज हुए हैं। वडोदरा की वर्तमान प्रसार दर 0.75 है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा। इसके अलावे राज्य के 22 जिलों के 141 तालुकाओं में यह अभियान चलेगा।

0 comments:

Post a Comment