खबर के अनुसार गिफ्ट सिटी के साथ-साथ इसके आसपास के गांवों में भी विकास की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इन इलाकों में जमीन की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। बड़ी संख्या में लोग इन इलाकों में जमीन खरीदने के लिए स्थानीय ग्रामीण से बातचीत कर रहे हैं।
बता दें की गांधीनगर में 886 एकड़ के गिफ्ट सिटी को तीन गुना बढ़ाकर 3,300 एकड़ करने का प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है। शाहपुर, रतनपुर, लवरपुर, वलाड जैसे गांवों की 2,441 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर इसे विकसित किया जायेगा।
वहीं, गिफ्ट सिटी के आस-पास पिरोजपुर, लवारपुर, शाहपुर और रतनपुर गांवों में जमीन की कीमतें बढ़ गई हैं। आने वाले समय में यह इलाका गुजरात का सबसे विकसित इलाका बनने वाला हैं। इसी कारण इन इलाकों में जमीन खरीदने वालों की संख्या अचानक से बढ़ गई हैं।

0 comments:
Post a Comment