बक्सर : बिहार के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अगले कुछ दिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली हैं। मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों के लोगों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिले में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं और लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

आपको बता दें की बिहार में चल रही ठंडी हवाओं से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। लोगों को कनकनी के साथ साथ ठिठुरन का भी सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं सुबह के समय सड़कों पर धुंध के साथ साथ कोहरे की स्थिति भी बनी हुई हैं। 

मौसम विभाग ने शीतलहर जैसी स्थिति को लेकर लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही साथ गर्म कपड़े पहनने का और गर्म पेय पदार्थ का सेवन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया हैं।

0 comments:

Post a Comment