राजकोट में लगा रुद्राक्ष महोत्सव, खरीदें 1 से 21 मुखी तक रुद्राक्ष

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट में 6 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस महोत्सव में रुद्राक्ष लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं।

खबर के अनुसार राज्य का 35वां रुद्राक्ष महोत्सव रविवार को राजकोट के याग्निक रोड के पास एक होटल में आयोजित किया गया हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग 1 से 21 मुखी तक रुद्राक्ष खरीदने पहुंच रहे हैं। यह महोत्सव 6 फरवरी तक आयोजित होगा। 

आपको बता दें की मुंबई के रुद्रा लाइफ इंस्टीट्यूट की ओर से राजकोट शहर में गुजरात रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया है। अगर आप रुद्राक्ष खरीदना चाहते हैं तो आप इस महोत्सव में उपस्थित होकर सही रुद्राक्ष की खरीद कर सकते हैं।

दरअसल हिन्दू धर्म में शिवजी के आंसुओं से बने फल को रुद्राक्ष कहा जाता हैं। इसका आध्यात्मिक महत्व व्यक्ति को शक्तिशाली बना देता हैं। जानकारों की मानें तो रुद्राक्ष का माला धारण करने से आध्यात्मिकता जागृत होकर व्यक्ति शक्तिशाली बन जाता है।

0 comments:

Post a Comment