बक्सर : बिहार में 318 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की भर्ती

बक्सर : बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 318 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की भर्ती होने वाली हैं। यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। 

खबर के अनुसार इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कृषि विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बीपीएससी को अधियाचन भेज दी है। जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा इन पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। 

बता दें की अभी बिहार के 40 प्रखंडों में नियमित उद्यान पदाधिकारी हैं। जबकि 148 प्रखंडों में संविदा पर उद्यान पदाधिकारी को रखा गया हैं। बहुत जल्द राज्य में बिहार लोक सेवा आयोग के मध्यम से 318 प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की नियुक्ति होगी।

अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आप बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकरिक वेबसाइट पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। क्यों की किसी भी वक्त इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिश जारी हो सकता हैं और आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment