खबर के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट समेत कई जिलों में अग्निवीर भर्ती के लिए 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता दसवीं 45 प्रतिशत अंकों के साथ या 12वीं पास होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इन पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें पास करने वाले लोगों को दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट और फिजिकल फिटनेस की जांच के लिए बुलाया जायेगा।
आवेदक परीक्षा शुल्क : 250 रुपए निर्धारित किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment