लुधियाना में आज से गेहूं की खरीद शुरू, जानें रेट

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में गेंहू की खेती करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना में आज से गेंहू की खरीद शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रशासन की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई हैं। साथ ही साथ कहा है की जिले में किसानों से गेहूं की फसलों को खरीदने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। 

बता दें की प्रशासन ने सभी 108 मंडियों में गेहूं की फसल की सुचारू और निर्बाध खरीद के लिए पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई हैं। ताकि जिले के किसान मंडियों में सही तरीकों से गेहूं की फसल को बेच सकें। किसानों की फसल को अनाज मंडियों से तुरंत उठाया जायेगा।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा है की  लुधियाना की अनाज मंडियों में 8.11 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद है। जो किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचना चाहते हैं वो सब्जी मंडियों में आ कर अपनी फसलों को आसानी से बेच सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment