खबर के अनुसार शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। साथ ही कहा है की बिहार में बाढ़ पीड़ितों को 7-7 हजार रुपए दिए जाएंगे। दुर्गा पूजा से पहले यानि की 9 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में पैसों की राशि भेजी जाएगी।
बता दें की बिहार में 17 जिलों की 14.62 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को जानने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा भी लिया और आपदा प्रबंधन के सचिव, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने का आदेश दिया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को 7-7 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया हैं। बहुत जल्द बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में पैसों की राशि भेजी जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही हैं।
0 comments:
Post a Comment