भारत के 7 खतरनाक हथियार जो देश में ही हुए तैयार

नई दिल्ली: भारत ने कई खतरनाक हथियार विकसित किए हैं, जो उसकी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाते हैं। ये सभी हथियार भारत की आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके विकास में भारत के इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने दिन-रात मेहनत किये हैं।

भारत के 7 खतरनाक हथियार जो देश में ही हुए तैयार:

1 .अग्नि मिसाइल: यह एक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 700 से 5000 किलोमीटर तक है। इसका विकास DRDO ने किया है।

2 .तेजस विमान: यह एक हल्का लड़ाकू विमान है जो भारतीय वायुसेना के लिए विकसित किया गया है। इसका निर्माण HAL (हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) द्वारा किया गया है।

3 .‘INS अरिघात': इंडियन नेवी की न्यूक्लियर सबमरीन ‘INS अरिघात' भारत में ही बनाई गई हैं। इसे 29 अगस्त 2024 को स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) में शामिल किया गया हैं।

4 .रुद्रम मिसाइल: यह एंटी-रेडिएशन मिसाइल है, जिसका उद्देश्य दुश्मन की वायु रक्षा प्रणालियों को नष्ट करना है। इसे DRDO ने विकसित किया है।

5 .LCH प्रचंड: यह देश में ही विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) हैं। इसे 03 अक्टूबर, 2022 को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना ने अपने बेड़े में शामिल किया

6 .सुपर सोनिक एंटी-शिप मिसाइल (BrahMos): यह एक संयुक्त भारतीय-रूसी परियोजना है, जो एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे जहाजों और पनडुब्बियों द्वारा लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत में बनाया गया हैं।

7 .आईएनएस विक्रांत: यह पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत हैं। आईएनएस ‘विक्रांत' को 2 सितंबर 2023 को नौसेना में शामिल किया गया। विक्रांत भारत में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा युद्धपोत है

0 comments:

Post a Comment