बिहार के स्कूलों में दिवाली-छठ की 4 दिन छुट्टी

पटना: बिहार में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में इस बार दिवाली-छठ की चार दिन छुट्टी रहेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने दिवाली के लिए महज 1 दिन की छुट्टी यानी 31 अक्टूबर को स्कूल बंद किया है। जबकि छठ पूजा के लिए तीन दिन छुट्टी की घोषणा की गई हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 31 अक्टूबर को दिवाली पर छुट्टी रहेगी। वहीं छठ की 7, 8 और 9 नवंबर को छुट्टी दी गई है। चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत 5 नवंबर नहाय खाय के साथ हो रही है। 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या कालीन अर्घ्य और 8 नवंबर को सुबह का अर्घ्य होना है। 

लेकिन बिहार में नहाय खाय और खरना दोनों दिन को सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। सरकार ने सिर्फ  7, 8 और 9 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की हैं। इस घोषणा से सरकारी स्कूलों के शिक्षक खासकर दीपावली और छठ की छुट्टियों में कटौती के कारण नाराज हैं।

0 comments:

Post a Comment