दुनिया में केवल 8 देशों के पास हैं ICBM मिसाइलें

नई दिल्ली: ICBM (Intercontinental Ballistic Missile) एक प्रकार की मिसाइल होती है, जिसे एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप पर परमाणु या अन्य प्रकार का वॉरहेड ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ICBM की रेंज 5,500 किलोमीटर (लगभग 3,400 मील) से अधिक हो सकती है, जिससे यह किसी भी महाद्वीप पर निशाना बना सकती है।

खबर के अनुसार दुनिया में केवल 8 देश ही ऐसे हैं, जिनके पास ICBM मिसाइलें मौजूद हैं। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, फ़्रांस, भारत, यूनाइटेड किंगडम, इज़राइल, उत्तर कोरिया शामिल हैं। इन देशों के पास पावरफुल ICBM मिसाइलें मौजूद हैं। 

दुनिया में केवल 8 देशों के पास हैं ICBM मिसाइलें।

1 .अमेरिका:

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 400 से अधिक ICBM हैं, जो मुख्य रूप से तीन एयरबेस पर तैनात हैं।

LGM-30 Minuteman-3: रेंज लगभग 10,000 किमी, LGM-30F Minuteman-2: रेंज लगभग 11,265 किमी, LGM-118 Peacekeeper: रेंज लगभग 14,000 किमी, Titan-2: रेंज लगभग 16,000 किमी।

2 .रूस:

रूस के पास लगभग 286 ICBM हैं, इसमें से कई मिसाइलें तैनात हैं। रूस के पास RS-28 Sarmat, RS-24 Yars, R-36 (SS-18) ICBM हैं। इनकी रेंज 6,000 किमी से लेकर 18,000 किमी तक है।

3 .चीन:

चीन के पास भी कई प्रकार की ICBM हैं। जिसमे DF-4: रेंज 5,500 किमी से 7,000 किमी, DF-31: रेंज 7,200 किमी से 11,200 किमी, DF-41: रेंज 12,000 किमी से 15,000 किमी।

4 .उत्तर कोरिया:

उत्तर कोरिया के पास भी ICBM मिसाइलें मौजूद हैं। जैसे Hwasong-14, 15, और 16 आदि। इन मिसाइलों की रेंज 6,700 किमी से 13,000 किमी तक है।

5 .ब्रिटेन:

ब्रिटेन के पास ICBM क्षमता है। इसके पास मुख्य रूप से Trident II (D5) मिसाइलें हैं, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। ये मिसाइलें ब्रिटेन के सबमरीन पर तैनात हैं। इसकी लगभग 12,000 किमी हैं। 

6 .फ़्रांस:

फ्रांस के पास भी ICBM क्षमता है, जो मुख्य रूप से M51 मिसाइल प्रणाली के माध्यम से है। इसकी रेंज लगभग 8,000 से 10,000 किमी, जो इसे रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम बनाती है।

7 .भारत:

भारत के पास ICBM क्षमता है, जिसमें कई प्रकार की मिसाइलें शामिल हैं। Agni-5 की रेंज लगभग 5,000 से 8,000 किमी। यह कई वारहेड ले जाने की क्षमता रखती है और इसे भारत की सबसे उन्नत ICBM माना जाता है।

8 .इजरायल:

इजरायल के पास भी ICBM क्षमता होने की जानकारी है, लेकिन इसकी स्थिति और ऑपरेशनल क्षमता के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

0 comments:

Post a Comment