यूपी में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, वेतन 25 हजार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के युवाओं के लिए एक बेहतरीन रोजगार का अवसर आ रहा है। आगामी 18 फरवरी 2025 को जिले के विभिन्न विकास खंडों में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें एसआईएस लिमिटेड (SIS Limited) के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

यह भर्ती 10वीं पास, 12वीं पास और स्नातक युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है, क्योंकि इनमें से कई पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी और इसमें चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए मानक निम्नलिखित हैं:

सिक्योरिटी गार्ड

वेतन: 14,000 से 23,000 रुपये प्रति माह

आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष

लंबाई: 167.5 सेंटीमीटर

वजन: 54 से 90 किलोग्राम

शैक्षिक योग्यता: 10वीं पास (या 10वीं फेल)

सुरक्षा सुपरवाइजर

वेतन: 17,500 से 25,000 रुपये प्रति माह

आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष

लंबाई: 170 सेंटीमीटर

वजन: 54 से 90 किलोग्राम

शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट

सुरक्षा अधिकारी

वेतन: 25,000 से 35,000 रुपये प्रति माह

आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष

लंबाई: 170 सेंटीमीटर

वजन: 54 से 90 किलोग्राम

शैक्षिक योग्यता: स्नातक

रोजगार मेले की जानकारी

 मेले का समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक रहेगा। इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ दस्तावेज़ लाने होंगे, जैसे कि: आधार कार्ड, हाईस्कूल/इंटरमीडिएट/स्नातक की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि। 

रोजगार मेला का स्थान: 18 फरवरी को रोजगार मेला विकास खंड पहाड़ी,मऊ,रामनगर,मानिकपुर,कर्वी में प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक लगेगा। 

0 comments:

Post a Comment