यूपी से गुजरने वाली ये 16 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट?

न्यूज डेस्क: वसंत पंचमी के अवसर पर प्रयागराज में होने वाले विशेष स्नान के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है, ताकि विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए ट्रैक की जगह मिल सके। यह कदम मुख्य रूप से परिचालन संबंधी कारणों से उठाया गया है। 

बता दें की रद्द की गई ट्रेनों से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है जिन्होंने पहले ही अपनी सीटों की आरक्षित बुकिंग कराई थी। ऐसे यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों या विशेष ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए रेलवे यात्रियों को इन परिवर्तनों के बारे में समय-समय पर सूचित करता रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा के समय पहले से इन रद्द ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें और वैकल्पिक यात्रा योजनाओं को ध्यान में रखें।

तीन फरवरी को रद्द होने वाली ट्रेनें:

ट्रेन नंबर 12816 आनंद विहार टर्मिनल - पुरी

ट्रेन नंबर 2316 उदयपुर सिटी - कोलकाता

ट्रेन नंबर 12488 आनंद विहार टर्मिनल - जोगबनी

ट्रेन नंबर 22460 आनंद विहार टर्मिनल - मधुपुर

ट्रेन नंबर 22806 आनंद विहार टर्मिनल - भुवनेश्वर

ट्रेन नंबर 14050 दिल्ली - गोड्डा, ट्रेन नंबर 15631 बिकानेर - गुवाहाटी

दो फरवरी को रद्द होने वाली ट्रेन:

ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी - संभलपुर

दो दिन रद्द रहने वाली ट्रेनें:

ट्रेन नंबर 12561 जयनगर - नई दिल्ली (प्रारंभिक स्टेशन से 3 और 4 फरवरी को रद्द)

ट्रेन नंबर 12562 नई दिल्ली - जयनगर (प्रारंभिक स्टेशन से 2 और 3 फरवरी को रद्द)

ट्रेन नंबर 15004 गोरखपुर - कानपुर अनवरगंज (प्रारंभिक स्टेशन से 2 और 4 फरवरी को रद्द)

ट्रेन नंबर 15003 कानपुर अनवरगंज - गोरखपुर (प्रारंभिक स्टेशन से 3 और 5 फरवरी को रद्द)

ट्रेन नंबर 14006 आनंद विहार टर्मिनल - सीतामढ़ी (प्रारंभिक स्टेशन से 2 और 4 फरवरी को रद्द)

ट्रेन नंबर 14005 सीतामढ़ी - आनंद विहार टर्मिनल (प्रारंभिक स्टेशन से 3 और 5 फरवरी को रद्द)

0 comments:

Post a Comment