यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए आज, 15 फरवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 

बता दें की यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में बीएड कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। उम्मीदवारों को यूपी बीएड परीक्षा के लिए अपनी तैयारी अच्छे से करनी चाहिए और सभी महत्वपूर्ण तिथियों का पालन करते हुए समय पर आवेदन करें।

आवेदन शुल्क: जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 1,400 रुपये, एससी/एसटी वर्ग (उत्तर प्रदेश) के लिए 700 रुपये, एससी/एसटी वर्ग (अन्य राज्य) के लिए 1,400 रुपये निर्धारित किया गया हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता: सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के लिए कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का अहम योगदान:

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को लगातार तीसरी बार यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया है। यह परीक्षा हर साल हजारों उम्मीदवारों के लिए शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने का एक महत्वपूर्ण अवसर होती है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की शुरुआत: 15 फरवरी 2025

लेट फीस के बिना आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2025

लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2025

परीक्षा तिथि: 20 अप्रैल 2025

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 14 अप्रैल 2025

रिजल्ट की घोषणा: 25 मई 2025 (संभावित)

काउंसलिंग प्रक्रिया: 1 जून से 25 जून 2025 तक

कोर्स सत्र की शुरुआत: 1 जुलाई 2025

आधिकारिक वेबसाइट :  www.bujhansi.ac.in

0 comments:

Post a Comment