बिहार के इन कॉलेजों में अब 4 साल का B.Ed कोर्स

पटना: नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा जा रहा है। राज्य के कॉलेजों में अब चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स (ITEP) शुरू किया जा रहा है। इस बदलाव से न केवल छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि शिक्षक बनने के लिए उन्हें एक सुदृढ़ और सुसंगत पाठ्यक्रम भी मिलेगा।

चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स:

पहले बीएड कोर्स दो साल का होता था, लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत इसे चार साल का किया गया है। अब इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा पास करने के बाद ही नामांकन मिल सकेगा। इसमें उन्हें पहले तीन वर्षों तक सामान्य शिक्षा प्राप्त होगी, और चौथे वर्ष में उन्हें शिक्षाशास्त्र और कक्षाएं संचालित करने की पूरी तैयारी होगी। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है, जो शुरू से ही शिक्षक बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से नामांकन: 

चार साल के इस बीएड इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा लिया जाएगा। यह प्रक्रिया एक पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली को सुनिश्चित करती है। इस कोर्स का उद्देश्य न केवल प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक तैयार करना है, बल्कि उच्च शिक्षा में भी बेहतर शिक्षकों की जरूरत को पूरा करना है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्र-छात्राओं को एक सशक्त भविष्य मिलेगा।

इन कॉलेजों में अब 4 साल का B.Ed कोर्स:

बिहार में पहले से ही सात कॉलेजों में यह चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की पढ़ाई हो रही है। नई शिक्षा नीति के तहत चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स पढ़ाई वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के धरीक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कालेज, कुल्हड़िया, भोजपुर और बक्सर जिले में शहीद रविकांत मेमोरियल बीएड कॉलेज, दलसागर में शुरू होगी

बिहार के सभी बीएड संस्थानों में बदलाव की तैयारी:

नई शिक्षा नीति के तहत साल 2030 से पहले बिहार राज्य के सभी बीएड संस्थानों में दो वर्षीय कोर्स को बंद कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स को अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य देशभर में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और भविष्य के शिक्षकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना है।

0 comments:

Post a Comment