बता दें की इस संबंध में रोजगार मेला उत्तर प्रदेश के नोएडा में 17 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से आयोजित किया जाएगा, जिसमें आवेदन करने का अवसर केवल महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा जो इस पद के लिए इच्छुक हैं।
भर्ती की विशेषताएँ
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिला कंडक्टर के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर चयनित महिला कंडक्टरों को उनके गृह जनपद के डिपो में नियुक्ति दी जाएगी। यह भर्ती न केवल महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेगी, बल्कि उन्हें अपने गृह क्षेत्र में काम करने का अवसर भी प्रदान करेगी।
रोजगार मेले का आयोजन
रोजगार मेला 17 फरवरी को नोएडा में आयोजित किया जाएगा, और इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने के अलावा, अभ्यर्थी यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट upsrtc.up.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। वेबसाइट पर अलग-अलग क्षेत्रवार आवेदन लिंक उपलब्ध होंगे, जिससे उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार आवेदन कर सकेंगी।
आवेदन की पात्रता क्या हैं
आयु सीमा: आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष (किसी भी अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।) अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता और आवेदन
महिला अभ्यर्थियों को कम से कम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके लिए और आधिकारिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।महिला अभ्यर्थी यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल upsrtc.up.gov.in के माध्यम से भी इस वैकेंसी का फॉर्म अप्लाई कर सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment