यूपी में जूनियर इंजीनियर की 50 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPSBC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 50 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को इस पद में रुचि है और जो सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण:

पद का नाम: जूनियर इंजीनियर (सिविल)

कुल रिक्तियां: 50 पद

पात्रता मानदंड:

1. शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक अधिसूचना पढ़नी चाहिए।

2. आयु सीमा:

अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी, जो कि एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू होगी।

3.चयन प्रक्रिया:

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया केवल इंटरव्यू के आधार पर होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके तकनीकी कौशल, अनुभव और अन्य आवश्यक गुणों के आधार पर किया जाएगा।

4 .आवेदन प्रक्रिया:

आधिकारिक वेबसाइट https://bridgecorporationltd.com/ पर जाएं, वेबसाइट पर "रोजगार अधिसूचना" या "जूनियर इंजीनियर भर्ती" लिंक पर क्लिक करें। आवेदन पत्र को ध्यान से भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

0 comments:

Post a Comment