यूपी में 51 ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षकों को तैनाती, देखें लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 51 ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को उनकी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब नियमित तैनाती दी गई है। इनमें से कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनाती मिली है, जबकि बाकी अधिकारियों को विभिन्न जिलों में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती

इन 51 अधिकारियों में कई का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है, जिनमें शाहरुख खान, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, और आसमा वकार शामिल हैं। इन अधिकारियों को क्रमशः हमीरपुर, ललितपुर, बलरामपुर, सुल्तानपुर और झांसी जिलों में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

कुछ अन्य प्रमुख तैनात अधिकारियों के नाम:

राज सोनकर: DSP सोनभद्र

धनन्जय: DSP अलीगढ़, विवेक तिवारी: DSP गोरखपुर, शिवम कुमार: DSP खीरी, 

जितेंद्र सिंह: DSP मऊ, दीपशिखा वर्मा: DSP महराजगंज, अजय वर्मा: DSP फतेहगढ़

अजय कुमार: DSP बरेली, प्रखर पांडे: DSP बुलंदशहर, राज सिंह यादव: DSP बहराइच

प्रवीण कुमार यादव: DSP हरदोई, सौम्या अस्थाना: DSP मेरठ, रोहन चौरसिया: DSP बागपत

अवधभान सिंह: DSP अमरोहा, शिखा भारती: DSP मिर्जापुर, ऋषिका सिंह: DSP मुजफ्फरनगर, 

आलोक कुमार सिंह: DSP श्रावस्ती, नीतीश कुमार तिवारी: DSP अंबेडकरनगर, विशाल गुप्ता: DSP सीतापुर

इसके अलावा, कुछ अधिकारियों को प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनाती मिली है।

ACP के रूप में तैनात अधिकारी

अकांक्षा पांडे: ACP कानपुर नगर। 

विजय प्रताप: ACP वाराणसी, उमेश यादव: ACP नोएडा, शकील मोहम्मद: ACP नोएडा

कृष्णकांत यादव: ACP कानपुर नगर, निकिता श्रीवास्तव: ACP प्रयागराज, अमीषा: ACP आगरा, 

ऋषभ यादव और अनुष्का: दोनों को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ACP के पद पर तैनाती मिली है।

कुंजलता: ACP प्रयागराज, अंबुज सिंह यादव: ACP गाजियाबाद, शुभम कुमार सिंह: ACP वाराणसी

0 comments:

Post a Comment