गाजा पर कब्जा करेगा अमेरिका....ट्रंप का फैसला

न्यूज डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा पट्टी को लेकर दिया गया बयान पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह बयान, जो उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वॉइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, न केवल पश्चिम एशिया के राजनीतिक माहौल में हलचल मचाने वाला था, बल्कि मुस्लिम देशों में भी हड़कंप मच गया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका गाजा पट्टी पर अपना नियंत्रण करेगा और इसके पुनर्निर्माण और विकास की जिम्मेदारी भी लेगा।

ट्रंप का गाजा पर कब्जा करने का बयान

ट्रंप ने गाजा पट्टी को लेकर कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र पर "नियंत्रण करेगा" उनका यह बयान, जो पहली बार सार्वजनिक रूप से आया, बहुत चौंकाने वाला था। ट्रंप ने यह भी कहा कि गाजा में फिलिस्तीनियों का "कोई भविष्य नहीं" है और उन्हें कहीं और बसने का विचार करना चाहिए।

गाजा को अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र बनाने की योजना

राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा को एक "अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र" बनाने का भी सुझाव दिया। उनके मुताबिक, एक बार अमेरिका द्वारा गाजा का पुनर्निर्माण और सुधार कार्य पूरा होने के बाद, दुनिया भर के लोग वहां रह सकते हैं, जिनमें फिलिस्तीनी भी शामिल हो सकते हैं। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया गाजा को एक नया और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए की जाएगी, जहां सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से रह सकेंगे।

क्या होगी अमेरिकी सैनिकों की भूमिका?

यह सवाल भी उठा कि क्या अमेरिका गाजा में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने सैनिकों को भेजेगा। ट्रंप ने इस सवाल का सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने यह कहा कि "जहां तक गाजा की सुरक्षा की बात है, हम वह करेंगे जो जरूरी होगा।" इसका मतलब यह था कि यदि स्थिति बेकाबू होती है, तो अमेरिका सुरक्षा के लिए सैन्य हस्तक्षेप करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

0 comments:

Post a Comment