Oreshnik मिसाइल की तकनीकी विशेषताएँ
"Oreshnik" या "हेजल" मिसाइल एक मिडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसमें हाइपरसोनिक वॉरहेड्स का उपयोग किया गया है। इसका मतलब है कि यह मिसाइल अपनी गति में अत्यधिक तेज़ है और अपनी यात्रा के दौरान हवा की गति से तीन गुना अधिक गति (लगभग तीन किलोमीटर प्रति सेकंड) तक पहुँच सकती है।
बता दें की इस तेज़ गति के कारण, ओरेशनिक को मौजूदा वायु रक्षा और मिसाइल रक्षा प्रणालियों के लिए अवरोधक बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। रूस के अधिकारियों का दावा है कि इस मिसाइल की गति और तकनीकी विशेषताएँ इसे किसी भी वर्तमान एयर डिफेंस सिस्टम से बचने में सक्षम बनाती हैं, जिनमें नाटो के सहयोगियों की प्रणालियाँ भी शामिल हैं।
ओरेशनिक मिसाइल की ताकत
ओरेशनिक मिसाइल की सबसे खास बात यह है कि यह परमाणु हथियार नहीं है, लेकिन जब बड़े पैमाने पर हमलों में इसका इस्तेमाल किया जाता है, तो इसके परिणाम उतने ही खतरनाक और विनाशकारी हो सकते हैं, जितना एक परमाणु हथियार का होता है।
इसका हाइपरसोनिक वॉरहेड विस्फोट के समय लगभग 4,000 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पैदा करता है, जिससे इसके लक्ष्य के आस-पास सब कुछ जलकर खाक हो सकता है। इसके विस्फोट के दायरे में ना सिर्फ सैन्य प्रतिष्ठान, बल्कि नागरिक क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हो सकता है, अगर इस मिसाइल का इस्तेमाल किसी प्रमुख शहर पर किया जाए।
.png)
0 comments:
Post a Comment