बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाएं बिहार की ओर नमी लेकर बढ़ रही हैं, जिससे प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। इसकी वजह से गरज के साथ बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
17 अप्रैल: पूरे राज्य में अलर्ट
येलो अलर्ट: पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय जैसे जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट: जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज और पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
18 अप्रैल: कई जिलों में अलर्ट
येलो अलर्ट: पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण समेत कुल 18 जिलों के लिए जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट: उत्तर और पूर्वी बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
19 अप्रैल: पूर्वी बिहार में ज्यादा असर
येलो अलर्ट: किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
0 comments:
Post a Comment