लुधियाना: Project Scientist-1 के पदों पर भर्ती

लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी ने दो प्रमुख प्रोजेक्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां पूरी तरह से प्रोजेक्ट आधारित और अनुबंध के आधार पर होंगी।

Project Scientist-1 पद की जानकारी:

वेतन: ₹56,000 प्रति माह + 16% HRA

शैक्षणिक योग्यता: स्नातक (B.Sc./B.Tech) में न्यूनतम 55% अंक या 5.5/10 OCPA, संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ न्यूनतम 60% अंक या 6.0/10 OCPA, डॉक्टरेट (Ph.D.) की डिग्री  आदि होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष

Project Associate-I पद की जानकारी:

वेतन: ₹31,000 प्रति माह + 16% HRA (NET/GATE उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए), (अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹25,000 + 16% HRA)

शैक्षणिक योग्यता: B.Sc. में न्यूनतम 60% अंक या 6.0/10 OCPA, संबंधित विषय में M.Sc. के साथ 65% अंक या 6.5/10 OCPA, NET/GATE उत्तीर्ण अनिवार्य (अन्य के लिए वेतन कम तय) आदि होनी चाहिए। पूरी जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।

अधिकतम आयु सीमा: 37 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ₹200 का आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं। शुल्क केवल ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.pau.edu/

0 comments:

Post a Comment