1 जनवरी से केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी! पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का संकेत नहीं है, बल्कि एक वेतन चक्र के समाप्त होने और नए दौर की शुरुआत का भी संकेत लेकर आ रहा है। तकनीकी रूप से 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में एक ही सवाल है की क्या 1 जनवरी 2026 से सैलरी बढ़ जाएगी या फिर इंतजार लंबा होगा?

8वां वेतन आयोग: लागू और मिलने में फर्क

नियम के अनुसार, केंद्र सरकार हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन करती है। 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हैं, जबकि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। लेकिन यहां एक अहम बात समझना जरूरी है की लागू होने की तारीख और पैसा मिलने की तारीख एक जैसी नहीं होगी।

क्या 1 जनवरी 2026 से बदलेगी सैलरी स्लिप?

सीधा जवाब है नहीं। अब तक के अनुभव बताते हैं कि वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में डेढ़ से दो साल का वक्त लग जाता है। हालांकि, सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है और पैनल भी तैयार है। आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए लगभग 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में रिपोर्ट 2027 के मध्य तक आने की संभावना है।

रिपोर्ट आने के बाद उस पर कैबिनेट की मंजूरी, वित्तीय गणनाएं और विभागीय प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं, जिसमें काफी समय लगता है। 2029 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार वेतन बढ़ोतरी को 2028 के आसपास लागू कर इसे चुनावी लाभ से जोड़ सकती है।

पैसा कब मिलेगा? एरियर की उम्मीद

हालांकि भले ही बढ़ी हुई सैलरी 2028 के आसपास मिले, लेकिन राहत की बात यह है कि वेतन बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। यानी कर्मचारियों को बकाया एरियर (Arrears) एक साथ मिलने की संभावना रहेगी

फिटमेंट फैक्टर का गणित क्या रहेगा?

इस नए वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। कर्मचारी संगठनों की मांग है 3.68 फिटमेंट फैक्टर, लेकिन संभावित और व्यावहारिक अनुमान 1.92 है, हालांकि पूरी स्थिति सरकार के घोषणा के बाद ही सामने आएगी।

0 comments:

Post a Comment