बिहार में 'जमीन मालिकों' के लिए राहत की खबर, पढ़ें नया अपडेट!

पटना। बिहार के जमीन मालिकों के लिए राहत की खबर है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमि संबंधित मामलों के त्वरित निपटान के लिए पूरी व्यवस्था कर दी है। अब आम जनता को अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रहेगी और भूमि से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगा।

घर बैठे शिकायत दर्ज करने की सुविधा

राजस्व विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर और ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। अब किसी भी भूमि विवाद या शिकायत को घर बैठे आसानी से दर्ज कराया जा सकता है।

टोल फ्री नंबर: 1800-345-6215

ऑनलाइन पोर्टल: biharbhumiplus.bihar.gov.in/pg

अधिकारियों पर सख्त नजर

आपको बता दें की मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की सुस्ती या जनता के साथ असमर्थ व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग के सभी कर्मियों की कार्यशैली पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अब सिर्फ चेतावनी नहीं, होगा कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि सुधार का समय अब बीत चुका है और अब सीधे कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य जमीन विवादों को कम करना और भूमि सर्वेक्षण, म्यूटेशन जैसी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाना है। राजस्व विभाग की यह पहल नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। अब जनता बिना किसी दिक्कत के शिकायत दर्ज करवा सकती है और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment