किराए में मामूली बढ़ोतरी
रेलवे ने अपने किराए में किलोमीटर और क्लास के हिसाब से मामूली बढ़ोतरी की है। अब टिकट की कीमत में सिर्फ़ 1-2 पैसे का अंतर आएगा, जो लंबे समय में कुल किराए पर असर डाल सकता है।
एडवांस रिजर्वेशन पीरियड में बदलाव
एडवांस रिजर्वेशन पीरियड यानी 60 दिन पहले खुलने वाली टिकट विंडो के पहले दिन अब कुछ नए नियम लागू होंगे। जिन यात्रियों ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक किया है, उनके लिए एडवांस बुकिंग का पहला दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही आरक्षित टिकट बुक करने के लिए खुला रहेगा। पहले यह सिर्फ़ 15 मिनट के लिए अनिवार्य था, बाद में इसे दो घंटे कर दिया गया था। अब इसे धीरे-धीरे पूरे दिन तक बढ़ाया जाएगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य टिकट बुकिंग में दलालों और बोट्स की रोकथाम करना है।
लागू होने का क्रम
29 दिसंबर 2025 से: आधार लिंक्ड यूजर्स सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुकिंग कर सकेंगे।
5 जनवरी 2026 से: समय बढ़ाकर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
12 जनवरी 2026 से: सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।
काउंटर टिकट पर कोई बदलाव नहीं
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये बदलाव केवल IRCTC के ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पर लागू होंगे। कंप्यूटराइज्ड PRS काउंटर्स पर टिकट बुकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment