लव राशिफल 11 फरवरी: प्रेम संबंधों को लेकर क्या कहते हैं आपके

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 11 फरवरी के दिन चन्द्रमा और शुक्र का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता हैं। जिससे इंसान के लव लाइफ में कुछ ना कुछ बदलाव हो सकते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की 11 फरवरी के दिन प्रेम संबंधों को लेकर आपके सितारे क्या कहते हैं। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेगें की इस दिन सभी राशियों का लव लाइफ कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 11 फरवरी का दिन आपके लव लाइफ के लिए मिला जुला रहेगा। इस दिन आपके संबंध बनते बिगड़ते रह सकते हैं। लेकिन दोपहर बाद आपकी कुंडली में चन्द्रमा और शुक्र का प्रभाव शुभ होगा। जिससे आपके प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आप प्रेम जीवन का आनंद लेगें। ग्रहों के इस शुभ संयोग से इस दिन आपका मन थोड़ा रोमांटिक हो सकता हैं और आप अपने पार्टनर को कुछ तोहफे दे सकते हैं। 11 फरवरी के दिन हरा और लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, शास्त्रों के अनुसार पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 11 फरवरी के दिन प्रेम संबंधों को ले कर आपके सितारे आपके अनुकूल हैं। जिससे आपके बीच उत्पान हुयी सारी गलतफहमियां दूर हो जाएगी और आप एक दूसरे के और भी करीब आ सकते हैं। साथ हीं साथ आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती हैं। लव लाइफ से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला आप इस दिन ले सकते हैं। चन्द्रमा और शुक्र के शुभ संयोग से 11 फरवरी का दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। इस दिन हरा और नीला रंग आपके लिए लकी साबित होगा। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारन चन्द्रमा और शुक्र का प्रभाव 11 फरवरी के दिन आपके लिए अशुभ नजर आ रहा हैं। जिसके कारण इस दिन आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। आपका कोई करीबी आपको बदनाम करने की कोशिश कर सकता हैं। लेकिन दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। जिससे आपके प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 11 फरवरी के दिन सफेद, हरा और आसमानी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण चन्द्रमा और शुक्र का प्रभाव आपके लिए शुभ हैं। जिससे आपको 11 फरवरी के दिन कोई खुबखबरी मिल सकता हैं और आपके प्रेम संबंध शादी के रिश्तों में बदल सकते हैं। इस राशि के वैसे लोग जो किसी को एकतरफा प्रेम करते हैं उनके लिए 11 फरवरी का दिन अति उत्तम हैं। इस दिन इनके जीवन में प्रेम की शुरूआत हो सकती हैं और ये लोग अपने प्यार को पाने में कामयाब हो सकते हैं। आप सोमवार के दिन पीला या हरा रंग का कपड़ा पहने। ये आपके लव लाइफ के लिए लकी साबित होगा। 

0 comments:

Post a Comment