हेल्थ डेस्क: आज के समय में प्रदूषण के साथ साथ घुम्रपान करने की वजह से लोगों के होंठों का रंग काला हो रहा हैं। जिससे होठों में कई तरह की समस्या उत्पन हो रही हैं। साथ हीं साथ इंसान के होठ फट रहें और त्वचा भी रुखड़ी हो रही हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जिन नुस्खे को अपना कर आप काले होंठों को गुलाबी बना सकते हैं तथा होंठों से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की काले होंठों को गुलाबी बनाने के 5 घरेलू नुस्खे।
बेकिंग सोडा, काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए सबसे पहले आप बेकिंग सोडा को नारियल तेल के कुछ बूंदों में मिलकर अपने होंठों पर लगाएं। होंठों का काला पण धीरे धीरे समाप्त हो जायेगा तथा होठ फटने की समस्या भी दूर हो जाएगी। साथ हीं साथ आपके होंठों की त्वचा कोमल और मुलायक हो जाएगी और दिखने में भी आकर्षक लगेगा। इस उपाय को आप दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं।
शहद, दरअसल शहद में जैतून का तेल मिलकर लगाने से होठ कोमल और मुलायम हो जाते हैं। साथ हीं साथ होंठों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या दूर हो जाती हैं और काला होठ गुलाबी हो जाता हैं। इस उपाय को आप दिन में दो बार करें आपके लिए लाभकारी साबित होगा। साथ हीं साथ होंठों के फटने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
गाय का घी, काले होठों को गुलाबी बनाने के लिए रात में सोने से पहले अपने होंठों पर गाय का घी लगाएं और फिर उसे सुबह में ठंडे पानी से धो लें। आपकी ये समस्या बहुत जल्द ठीक हो जाएगी और आपके होंठों का त्वचा मुलायम और कोमल हो जायेगा। साथ हीं साथ फटे होंठ भी ठीक हो जायेगे।
जैतून का तेल, एक चम्मच चीनी में जैतून के तेल को मिलकर लगाने से काले होंठ गुलाबी हो जायेगे तथा होठ फटने की समस्या भी दूर हो जाएगी। साथ हीं साथ होंठों पर प्राकृतिक रूप से निखार आ जायेगा और होंठों का त्वचा स्वस्थ रहेगा।
चीनी, चीनी में कुछ बूंदें शहद की मिलाएं और होंठों पर मसाज करें। इससे काले पन की समस्या दूर हो जाएगी और आपके होठ गुलाबी हो जायेगे। साथ हीं साथ होंठों की त्वचा भी स्वस्थ और सेहतमंद रहेगी और होठों पर निखार आ जायेगा।

0 comments:
Post a Comment