हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में लोग कई तरह के ऐसे जंक फ़ूड का सेवन करते हैं। जिससे उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती हैं और वो मोटापा का शिकार हो जाते हैं। इस मोटापा के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानी होने लगती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे जूस के सेवन के बारे में जिन जूस का सेवन अगर आप प्रतिदिन करते हैं तो आपके मोटापे की समस्या बहुत जल्द दूर हो जाएगी और आपका वजन भी बड़े आसानी से कम हो जायेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इन 3 जूस से आसानी से कम होगा आपका वजन।
टमाटर का जूस, अगर आप अपने शरीर के वजन को कम करना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। क्यों की टमाटर के जूस में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता हैं जो शरीर में पाए जाने वाले कोलेस्ट्रॉल को बर्न करता हैं। इससे इंसान का वजह आसानी से कम होने लगता हैं और इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इतना हीं नहीं टमाटर के जूस में बहुत कम मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता हैं। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में पानी की भी कमी नहीं होगी। आप चाहें तो टमाटर के जूस को चुकंदर के साथ मिलकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
सेब का जूस, अगर आपको अपनी वजन की चिंता हैं और आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आप सुबह की डाइट में सेब का जूस लेना ना भूलें। क्यों की सेब के जूस में कई तरह के विटामिन के साथ साथ एंटी ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो शरीर में मौजूद फ़ैट को बर्न करते हैं। अगर आप प्रतिदिन इसका सेवन करेंगे तो आपका मोटापा धीरे धीरे कम होने लगेगा तथा शरीर में भी ऊर्जा का संचार होगा। साथ हीं साथ आपके शरीर का वजन बड़े आसानी से कम हो जायेगा।
गाजर का जूस, वजन को कम करने के लिए गाजर का जूस सबसे लाभदायक माना जाता हैं। क्यों की गाजर के जूस में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो इंसान के पाचन तंत्र को मजबूत बनाती हैं। साथ हीं साथ शरीर में पाए जाने वाले कोलेस्ट्रॉल को भी बर्न करती हैं। अगर अपनी डेली की डाइट में गाजर के जूस को शामिल करते हैं तो आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा और बॉडी में ताकत भी आएगी। आप चाहें तो गाजर और चुकंदर के जूस को एक साथ मिलकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहेगा।



0 comments:
Post a Comment